करोड़ों की सरकारी जमीन पर चला निगम का बुलडोजर, भू-माफियाओं के उड़े होश
भीलवाड़ा विजय गढ़वाल | नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्योति नगर में बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम के 'पीले पंजे' ने करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जों को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया।
करोड़ों की जमीन से हटा कब्जा
नगर निगम आयुक्त हेमाराम के सख्त तेवरों के बाद आज अतिक्रमण हटाओ दस्ते के प्रभारी संजय खोखर, jen रामकरणऔर होमगार्ड प्रभारी जोरावर सिंह की टीम ज्योति नगर में कोणार्क स्कूल के पीछे नाले के पास पहुंची। यहाँ माफियाओं ने निगम की बेशकीमती करीब एक दर्जन से ज्यादा भूखंडों पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। निगम की जेसीबी ने मौके पर पहुँचते ही अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू किया, जिससे अवैध कब्जाधारियों में भगदड़ मच गई।
भू-माफियाओं में हड़कंप
निगम की इस बेखौफ कार्रवाई से शहर के भू-माफियाओं के पसीने छूट गए हैं। मुक्त कराए गए इन भूखंडों की बाजार कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्तियों पर कुंडली मारकर बैठे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आज की इस बड़ी चोट के बाद शहर में अवैध अतिक्रमण करने वालों के बीच जबरदस्त हड़कंप का माहौल है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
