राजस्थान पुलिस में नए साल का बड़ा तोहफा: 44 निरीक्षकों को मिला आरपीएस पद पर प्रमोशन

Update: 2025-12-31 09:03 GMT


जयपुर। नए साल की शुरुआत राजस्थान पुलिस के 44 निरीक्षकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। राज्य सरकार ने इन सभी पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति देते हुए राजस्थान पुलिस सेवा आरपीएस अधिकारी बनाने का निर्णय लिया है।



 


गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदी लाल वैष्णव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे निरीक्षकों को अब आरपीएस कैडर में शामिल किया जाएगा।

पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ जाएंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह निर्णय पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

प्रमोशन की सूचना मिलते ही चयनित अधिकारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। पुलिस महकमे में भी इसे नए साल की सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Similar News