5000 का इनामी बीकानेर का अनिल गिरफ्तार

By :  prem kumar
Update: 2025-03-04 17:08 GMT

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ ।सदर थाना पुलिस ने तस्करी के मामले में फरार₹5000 के इनामी अनिल उर्फ अरविंद बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई 2024 को मंगरोप थाना प्रभारी ने मंडपिया चौकी के बाहर नाकाबंदी के दौरान अशोक जाट के कब्जे से अफीम डोडा चूरा से भरे दो बैग जप्त किये थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच सदर थाना प्रभारी को सौंपी। प्रकरण में गिरफ्तार अशोक जाट के साथी अनिल उर्फ अरविंद कुमार विश्नोई की पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी अनिल पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर निवासी फरार आरोपित अनिल उर्फ अरविंद पुत्र विनोद कुमार विश्नोई को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Similar News