50.68 ग्राम अवैध मेथीलीन ड्राईऑक्सी एम्फीटामाईन बरामद, दो गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹5 लाख 70 हजार

Update: 2026-02-15 16:22 GMT

भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹5 लाख 70 हजार रुपए बताई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर माण्डल चौराहा से शाहपुरा तिराया की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एच.एफ. डिलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50.68 ग्राम मेथीलीन ड्राईऑक्सी एम्फीटामाईन (एमडीए) बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹5,70,000 आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

इस संबंध में थाना माण्डल पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

शिवराज जाट 40 पुत्र देबीलाल जाट निवासी बांसा का खेड़ा थाना बनेड़ा तथा सुरेश बलाई 37 पुत्र देवीलाल बलाई निवासी सोलबीघा आरजिया थाना माण्डल ।

Similar News

भारत की ऐतिहासिक जीत, देश में जश्न का माहौल: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को दी 61 रनों से करारी शिकस्त