पाकिस्तान में कत्लेआम: बस से उतारकर 9 यात्रियों को मारी गोली, मचा हड़कंप

Update: 2025-07-11 08:19 GMT

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद हमलावरों ने नौ बस यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, गुरुवार शाम यात्रियों को कई बसों से अगवा किया गया. इसके बाद हमलावर उन्हें पास के पहाड़ी इलाके में ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई. रॉयटर्स ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. एक अन्य सरकारी अधिकारी नावेद आलम ने बताया कि पीड़ितों के शव रातभर में पहाड़ियों में मिले. उन्होंने कहा, “उनके शवों पर गोली के निशान थे और उन्हें पहाड़ी इलाके में रात के समय बरामद किया गया.”

 

 

अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, इस तरह की घटनाओं को पहले अलगाववादी बलूच उग्रवादियों से जोड़ा गया है, जो अक्सर पंजाब प्रांत के लोगों को पहचान कर निशाना बनाते हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी क्षेत्र का सक्रिय उग्रवादी समूह है. अफगानिस्तान और ईरान से सटे इस खनिज संपन्न क्षेत्र में लंबे समय से ये सक्रिय है. वे सरकार पर बलूचिस्तान के संसाधनों के शोषण का आरोप लगाते हैं.

Tags:    

Similar News

भीलवाड़ा में घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़:: मकान पर दबिश देकर 17 सिलेंडर जब्त, रिफिलिंग उपकरण बरामद

भीलवाड़ा सहित प्रदेश में मौसम का यू-टर्न:: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

भीलवाड़ा एएनटीएफ की नसीराबाद में कार्रवाइ-: स्कोडा कार से अफीम पकड़ी, श्रीगंगानगर के 3 तस्कर गिरफ्तार

पूर्व पार्षद की सरेराह हत्या,: बदमाशों ने सिर में गोली मारी और सीने पर चाकू से किए कई वार

शादी की खुशियां मातम में बदली:: डीजे पर नाचने के विवाद में चाकूबाजी, कोटा के युवक की मौत

राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित:: 24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, 26.54 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म