एक और एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी ,दिल्ली से रांची टेक ऑफ के बाद रनवे पर लौटी

Update: 2025-06-16 16:07 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-9695 में तकनीकी खराबी आ गई। टेक ऑफ के तुरंत बाद उसे वापस दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान दोपहर 4:25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था और रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शाम 6:20 बजे उतरने वाला था। तकनीकी कारणों की डिटेल अभी स्पष्ट नहीं है।


इससे पहले आज ही एअर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI-315 में भी तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद वापस उसे हांगकांग लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:16 बजे हांगकांग से उड़ान भरी थी, लगभग एक घंटे के बाद फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर लौट आई।

Similar News

गारनेट वसूली कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-: व्यवसायी सौरभ गिरफ्तार, 7.40 लाख की नकदी बरामद