बिलासपुर दर्दनाक हादसा: बस पर पहाड़ी से मलबा गिरा:18 लोगों की मौत

Update: 2025-10-07 17:22 GMT

 बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 पुरुष, 4 महिलाएं, 2 लड़कें शामिल है। वहीं, दो घायल बच्चों (एक लड़का, दूसरी लड़की) को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स शिफ्ट किया गया।हो गई। कई लोगों के दबे होने की आशंका है।




 

यह हादसा भल्लू पुल के पास हुआ है। बस की छाती चीर पहाड़ से मलबा गिरकर अंदर घुस गया। बस से अभी तक कुल 15 शव निकाले गए हैं। सभी शवों को बरठी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। बस का नाम आयुष है और यह बरठीं भल्लू मार्ग पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र में चलती है।बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि ज्यादातर मलबा हटाया जा चुका है। थोड़े बहुत पत्थर बचे हैं जिन्हें हटाने का काम तेजी से चल रहा है, ताकि यह कन्फर्म हो सके कि बस में कोई और यात्रा दबा तो नहीं है। वैसे लग रहा है कि बस में 18-19 लोग ही सवार थे।

दरअसल, बिलासपुर समेत हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से बरसात हो रही है। इसी वजह से शाम 6:25 बजे बरठीं के पास भलू में अचानक पहाड़ का मलबा बस पर आ गिरा। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी।मलबा इतना अधिक था कि हादसे के बाद बस की केवल छत नजर आ रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

PM नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने आगे लिखा- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Similar News