DST का बड़ा धमाका: जिला पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने नंदराय में दी दबिश, खनन माफिया पस्त!

Update: 2026-03-14 06:13 GMT

भीलवाड़ा | जिला पुलिस अधीक्षक के 'स्पेशल स्ट्राइकर' यानी DST (जिला विशेष टीम) ने आज अवैध खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीम ने कोटड़ी थाना क्षेत्र के नंदराय गांव में चल रहे अवैध बजरी के खेल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

DST की घेराबंदी: बजरी माफियाओं के उड़े होश

लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद, जिला पुलिस अधीक्षक ने अपनी स्पेशल टीम (DST) को गुप्त मिशन पर लगाया था। टीम ने पूरी रणनीति के साथ नंदराय में छापेमारी की और मौके सेअवैध खनन करती 01 जेसीबी को कब्जे में लिया।साथ ही बजरी से भरे 01 टिप्पर को जप्त कर माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

एसपी के 'खास' दस्ते की बड़ी कामयाबी

जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश हैं कि जिले की सीमाओं में कहीं भी अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DST की इस कार्रवाई ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर जप्त वाहनों को उनके सुपुर्द किया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Similar News

सावधान! आपकी रसोई और बाथरूम में पहुंच रहा है 'नकली' सामान:: टाटा नमक, सर्फ एक्सेल और हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी