सावधान: भीलवाड़ा में परिवहन विभाग का अभियान-: टैक्स चोरों की अब खैर नहीं! 15 मार्च के बाद सड़कों पर उतरेंगे उड़नदस्ते, गाड़ियां ही नहीं, संपत्तियां भी होंगी कुर्क

Update: 2026-03-13 12:17 GMT

​भीलवाड़ा BHN |यदि आप भारी वाहन के मालिक हैं और अभी तक टैक्स जमा करने में ढिलाई बरत रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! भीलवाड़ा जिला परिवहन विभाग अब 'एक्शन मोड' में आ चुका है। विभाग ने साफ कर दिया है कि 15 मार्च के बाद रहम की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

विभाग का कड़ा अल्टीमेटम: बच नहीं पाएंगे डिफॉल्टर्स

​जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बकाया टैक्स वसूली के लिए विभाग अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। विभाग की रणनीति तैयार है।

​24 घंटे नाकेबंदी: शहर के प्रमुख मार्गों पर परिवहन विभाग के उड़नदस्ते दिन-रात तैनात रहेंगे। हर आने-जाने वाले भारी वाहन की सघन जांच होगी।

​दोगुनी मार : पकड़े जाने पर न केवल बकाया टैक्स वसूला जाएगा, बल्कि टैक्स के बराबर भारी जुर्माना भी ठोंका जाएगा।

​आरसी निलंबन की तलवार

जिन वाहनों का टैक्स बकाया है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। अब सीधे उनके पंजीयन प्रमाण-पत्र (RC) को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

​गाड़ी ही नहीं, अब घर-जमीन पर भी नजर!

​इस बार विभाग का तेवर पिछले सालों से कहीं ज्यादा सख्त है। यदि वाहन से रिकवरी नहीं हुई, तो विभाग वाहन स्वामी की अन्य गाड़ियों और अचल संपत्तियों (जमीन-मकान) की जानकारी जुटाकर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी करेगा।

​नोटिस का दौर खत्म, अब सीधा एक्शन

विभाग पहले ही नोटिस जारी कर चुका है। अब किसी भी बहानेबाजी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुविधा के लिए 'छुट्टी' रद्द

​प्रशासन ने जनता को आखिरी मौका देते हुए राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है। आप चाहें तो:

​खुद कार्यालय जाकर या किसी प्रतिनिधि के जरिए टैक्स जमा कराएं। ​घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल vahan.parivahan.gov.in का उपयोग करें।

Similar News

सावधान! आपकी रसोई और बाथरूम में पहुंच रहा है 'नकली' सामान:: टाटा नमक, सर्फ एक्सेल और हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी