बांसवाड़ा में भीषण हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत और 40 से ज्यादा घायल

Update: 2026-02-06 16:51 GMT


बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

ढलान पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब 6:30 बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। बारात में कुल दो बसें थीं, जिनमें से आगे वाली बस सुरक्षित निकल गई, लेकिन पीछे वाली बस हादसे का शिकार हो गई।

दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हादसे के समय दूल्हा चिमनलाल वारजी गरासिया और दुल्हन कार में सवार थे, इसलिए वे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

मृतकों के नाम: टीटा सोखा डोडियार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया।

उपचार: बड़ोदिया अस्पताल से करीब 46 घायलों को महात्मा गांधी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News

दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट और अपहरण-: कार से आए बदमाशों ने युवक को पिस्टल दिखाकर उठाया, डेढ़ किलो सोना लेकर फरार

अजमेर हाईवे पर मौत का तांडव-: ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, लगा जाम