प्रधानमंत्री पर अभद्र रील बनाना पड़ा भारी, जहाजपुर पुलिस ने तीन युवकों को किया डिटेन

Update: 2026-03-04 09:12 GMT

भीलवाड़ा/जहाजपुर। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर रील बनाना तीन दोस्तों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह तीनों आरोपियों को धरदबोचा।

विवादित रील में क्या था?

जहाजपुर थाना प्रभारी (SHO) लोकपाल सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक रील तेजी से वायरल हो रही थी। इस वीडियो में तीन युवक आपस में संवाद कर रहे हैं, जिसमें वे ‘एक चाय वाले को टपकाने’ (जान से मारने) की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। रील के दौरान जब एक युवक पूछता है कि वह चाय वाला कौन है, तो दूसरा युवक अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देश के प्रधानमंत्री की तस्वीर दिखाता है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार, 4 मार्च की सुबह पुलिस ने तीनों युवकों को उनके निवास स्थानों से डिटेन कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद अली (26) पुत्र शहर मोहम्मद, आवेश राजा (20) और फरदीन मोहम्मद (24) पुत्र रफीक मोहम्मद के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जहाजपुर के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ और कानूनी शिकंजा

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों से फिलहाल सघन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री साझा न करें।

Tags:    

Similar News

ईरान जंग: मुजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर,: अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में भारी तबाही

भीलवाड़ा-बिजोलिया बेल्ट में आज मचेगी रंगों की धूम: चंद्रग्रहण के साये में फीकी रही धुलंडी, इतिहास में पहली बार आधे से ज्यादा खुले रहे बाजार