पुलिस के नाम पर 60 हजार की रिश्वत लेते पत्रकार गिरफ्तार

By :  naresh
Update: 2024-05-30 07:16 GMT

जोधपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने जोधपुर में 60 हजार की सहायक पुलिस आयुक्त के नाम पर रिश्वत लेते दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।दलाल अपने आप को पत्रकार बता रहा हे  एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया एसीबी जोधपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि पुलिस थाना सरदारपुरा में दर्ज दो मामलों में मदद की एवज में जांच अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त वृत पश्चिम जोधपुर के नाम पर दलाल नवीन दत्त एक लाख रुपये की रिश्वत राशि की मांग रहा है।

इस पर एसीबी उदयपुर के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौर के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव और सुनीता कुमारी ने कार्रवाई करते हुए दलाल नवीन दत्त को परिवादी से 60 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को पत्रकार भी बता रहा है। मामले में एसीपी पश्चिम छवि शर्मा की भूमिका की जांच की जा रही है

   

Tags:    

Similar News

भीलवाड़ा में घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़:: मकान पर दबिश देकर 17 सिलेंडर जब्त, रिफिलिंग उपकरण बरामद

भीलवाड़ा सहित प्रदेश में मौसम का यू-टर्न:: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

भीलवाड़ा एएनटीएफ की नसीराबाद में कार्रवाइ-: स्कोडा कार से अफीम पकड़ी, श्रीगंगानगर के 3 तस्कर गिरफ्तार

पूर्व पार्षद की सरेराह हत्या,: बदमाशों ने सिर में गोली मारी और सीने पर चाकू से किए कई वार

शादी की खुशियां मातम में बदली:: डीजे पर नाचने के विवाद में चाकूबाजी, कोटा के युवक की मौत