पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, अस्पताल और 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी

Update: 2026-02-17 12:00 GMT


मोहाली। पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खालिस्तान समर्थक संगठन 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी। प्रशासन को भेजे गए एक ईमेल में संगठन ने दावा किया है कि सीएम मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम (एक रेडियोधर्मी तत्व) से संक्रमित कर दिया है।

धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि यदि सीएम मान बच जाते हैं, तो उनका हाल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। वर्तमान में भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन हैं। खालिस्तानी संगठन ने न केवल मुख्यमंत्री बल्कि फोर्टिस अस्पताल और पंजाब के 16 प्रमुख स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, अस्पताल की बढ़ाई गई सुरक्षा

मोहाली के एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने ईमेल की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला बेहद गंभीर है और एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं।

सघन जांच: अस्पताल और स्कूलों की सुरक्षा जांच (Sweeping) की गई है, जहाँ फिलहाल स्थिति सुरक्षित पाई गई है।

पुलिस बल तैनात: सीनियर अधिकारियों के अगले आदेश तक फोर्टिस अस्पताल के बाहर और भीतर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

स्कूलों में दहशत: ज्ञानज्योति स्कूल की डायरेक्टर अनीत बेदी ने इस धमकी भरे ईमेल की कॉपी सार्वजनिक की है, जिसके बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News