राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% रहा कुल परिणाम, 8वीं व 5वीं कक्षा का रिजल्ट भी घोषित
अजमेर । अजमेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को दोपहर वेबसाइट पर बटन दबाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन में जारी किया गया है। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि दसवीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक कराई गई थीं। राज्य में कुल 6195 केंद्रों पर विषयवार परीक्षाएं हुई। 30 हजार से ज्यादा परीक्षकों ने विद्यार्थियों की कॉपियाें की जांच की। वर्ष 2026-27 में दसवीं की परीक्षा दो बार कराई जाएगी। पहली परीक्षा अनिवार्य और दूसरी ऐच्छिक होगी।
बता दें कि बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब परीक्षा समाप्त होने के मात्र 23 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 8वीं कक्षा का परिणाम इस बार 97.01% रहा है।
तैयारियों की रफ्तार और अनुशासन
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। राज्य भर में कुल 6,195 केंद्रों पर विषयवार परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। रिकॉर्ड समय में कॉपियों की जांच करने के लिए 30 हजार से ज्यादा परीक्षकों को तैनात किया गया था, जिन्होंने दिन-रात काम करके इस उपलब्धि को संभव बनाया।
यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद 'Secondary Exam Result 2026' या 'RBSE 8th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.
इस बार ऐसा है रिजल्ट…
2025 से इस बार कुल परिणाम 1.17 प्रतिशत ज्यादा रहा है
दसवीं का कुल परिणाम प्रतिशत 94.23
छात्रों का परिणाम प्रतिशत 93.63
कुछ छात्रा उत्तीर्ण प्रतिशत 94.९०
5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 5वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट यहां देखें। 5वीं कक्षा का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देखें। पांचवीं का परिणाम 97.01 फीसदी रहा है। 5वीं कक्षा का रिजल्ट यहां चेक करें।
