अज्ञात लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति को किया खंडित,प्रतापगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Update: 2025-07-15 18:38 GMT

 प्रतापगढ़ जिले में अरनोद थाना क्षेत्र के सिंहपुरिया गांव में मंगलवार सुबह एक धार्मिक स्थल में हनुमान जी की मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा खंडित किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

घटना सुबह करीब 7 बजे उस समय सामने आई जब गांव के कन्हैयालाल आंजना रोजाना की तरह माताजी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित अवस्था में पाया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित होकर उन्होंने अरनोद-प्रतापगढ़ मार्ग और रतलाम रोड पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी हो, अन्यथा वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास से अतिक्रमण हटाने की भी मांग की

सूचना मिलने पर अरनोद के पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल, थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा और उपखंड अधिकारी जगदीश बामनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौके पर हतुनिया, अरनोद और सालमगढ़ थाना क्षेत्रों की पुलिस तैनात की गई है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

  पुलिस तैनात की गई

स्थानीय निवासी प्रेमचंद डांगी ने बताया कि यह घटना गांव की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दोषियों को पकड़कर सजा नहीं दी जाती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

Tags:    

Similar News

भीलवाड़ा में घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़:: मकान पर दबिश देकर 17 सिलेंडर जब्त, रिफिलिंग उपकरण बरामद

भीलवाड़ा सहित प्रदेश में मौसम का यू-टर्न:: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

भीलवाड़ा एएनटीएफ की नसीराबाद में कार्रवाइ-: स्कोडा कार से अफीम पकड़ी, श्रीगंगानगर के 3 तस्कर गिरफ्तार

पूर्व पार्षद की सरेराह हत्या,: बदमाशों ने सिर में गोली मारी और सीने पर चाकू से किए कई वार

शादी की खुशियां मातम में बदली:: डीजे पर नाचने के विवाद में चाकूबाजी, कोटा के युवक की मौत

राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित:: 24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, 26.54 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म