योग केंद्र में यज्ञ का आयोजन

Update: 2024-05-16 14:46 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्र प्रभारी पूज्य स्वामी डॉ. परमार्थ देव जी के सानिध्य मे स्वास्तिक योग केंद्र पर यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे स्वामी   द्वारा बताया गया कि यह यज्ञ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्थिति को सुधारने के लिए भी समर्पित था। पूज्य स्वामी जी ने सभी को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया और साथ ही आत्म-साक्षात्कार की महत्वपूर्णता पर भी बल दिया। इस अद्वितीय समारोह ने सभी को एक साथ जोड़कर एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया।   सुरभि शर्मा तथा सम्पूर्ण स्वास्तिक योग स्टूडियो की टीम ने पूज्य स्वामी परमार्थ देव जी महाराज एवम पतंजलि संगठन के राज्य प्रभारी समंदर सिंह  , दिलीप तिवारी   , मदनमोहन  ,विजया लक्ष्मी  , श्यामा  , नीरा  का स्वागत  किया तथा सभी को धन्यवाद प्रदान किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी प्रांत छात्रा प्रमुख सीमा पारीक , गौरव शर्मा  ,आयुषी, सुनीता, आकांक्षा, मनीषा  हेमेंद्र  , सागर  , सुरेंद्र  उपस्थित रहे।

Similar News