इंडस्ट्री कर रही है भूजल दोहन, पुनर्भरण का भी करें इंतजाम

Update: 2024-09-01 18:36 GMT

भीलवाड़ा/चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी आज भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ दौर पर रहे। वे उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर पानी, भूजल दोहन संबंधी कामों की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी इंडस्ट्री भूजल दोहन कर रही है, उसके बदले में वह पुनर्भरण कर रही है या नहीं, इसकी जानकारी ली जाएगी। अगर कोई किसान इंडस्ट्री के लिए दोहन कर रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अन्यथा किसान को अपने निजी खेती के लिए ट्यूबवेल लगाने के लिए पूरी तरह से छूट है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा:चौधरी बोले - इंडस्ट्री कर रही है भूजल दोहन, पुनर्भरण का भी करें इंतजाम

चित्तौड़गढ़9 घंटे पहले

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस दौरान चित्तौड़गढ़ के निर्दलीय और भाजपा समर्थित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनकी टीम भी मौजूद रही। यहां पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, भोलाराम प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे। - Dainik Bhaskar

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस दौरान चित्तौड़गढ़ के निर्दलीय और भाजपा समर्थित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और उनकी टीम भी मौजूद रही। यहां पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, भोलाराम प्रजापत, ओमप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।

राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। वे चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ दौरे पर है। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर पानी, भूजल दोहन संबंधी कामों की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी इंडस्ट्री भूजल दोहन कर रही है, उसके बदले में वह पुनर्भरण कर रही है या नहीं, इसकी जानकारी ली जाएगी। अगर कोई किसान इंडस्ट्री के लिए दोहन कर रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अन्यथा किसान को अपने निजी खेती के लिए ट्यूबवेल लगाने के लिए पूरी तरह से छूट है।

भूजल दोहन एक गंभीर समस्या

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सुबह चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद निर्दलीय और भाजपा समर्थित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा कार्यकर्ता हर्षवर्धन रूद, रणजीत सिंह भाटी, प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व आईटी जिला संयोजक राजन माली, ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, सुधीर जैन आदि मौके पर पहुंचे और मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि 30 साल पहले पानी का दोहन 35 प्रतिशत होता था। लेकिन अब 148 प्रतिशत हो रहा है। यह बहुत चिंता का विषय है कि भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इंडस्ट्री लगातार पानी का दोहन कर रही है। उसके बदले में पुनर्भरण के लिए उन्होंने STP लगा रखी है या नहीं, रिचार्ज करने का क्या सिस्टम है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि अधिकारी अपनी मनमानी न करें और किसानों को परेशानी ना हो। किसान अपने नीति खेती के लिए ट्यूबवेल लगा सकता है लेकिन अगर उसे इंडस्ट्री दोहन कर रही है तो इसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस साल देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। हां मेवाड़ में इस बार कब बारिश हुई है। लेकिन अभी भी मानसून को 20 दिन बाकी है।

पूरे देश की अपेक्षा राजस्थान को सबसे सूखा क्षेत्र माना जाता है। उन्होंने यहां पर भी भ्रष्टाचार किया। जब विधानसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार पावर में आई तो हमने इसकी समीक्षा की। उसमें पाया कि भारत में राजस्थान का स्थान 34वां है। कई राज्यों में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा काम हो चुका है लेकिन हमारे समय सीमा 24 मार्च 2024 तक थी, बहुत कम काम हुआ। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट की थी कि यह समय सीमा बढ़ा दी जाए। हमें 2 साल का समय चाहिए था। केंद्र की ओर से एक साल बढ़ा दिया गया है। हम आगे भी बात करेंगे और 2 साल के अंदर-अंदर इस पूरे काम को गुणवत्ता पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जिले में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर इसकी समीक्षा करूंगा।


Similar News