फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित

By :  vijay
Update: 2024-10-01 11:57 GMT
फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
  • whatsapp icon

भादसोड़ा - कस्बे के सुथारिया खेड़ा (भादसोड़ा खेड़ा) में किसान संगोष्ठी एवं फसल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक्सन एग्रीसाइंस कंपनी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पारलिया, विशिष्ठ अतिथि सरपंच शम्भू सुथार, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, पूर्व सरपंच रमेश चंडालिया, बाबू लाल ओझा, सुरेश चंडालिया, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी उदय लाल सेन, पूर्व कृषि पर्यवेक्षक लेहरी लाल जाट, राधे सुथार एवं अध्यक्षता डिस्ट्रीब्यूटर हेमराज जाट ने की। कंपनी के टीएसएम संदीप सागर ने किसानों को मक्का एवं सरसो की खेती के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संकर किस्म मक्के की खड़ी फसल का प्रदर्शन किया गया।

Similar News