करवा चौथ पर विभिन्न डिजाइनों में समूह के रूप में लगाई मेहंदी

Update: 2024-10-19 11:07 GMT

भीलवाड़ा । नगर निगम भीलवाड़ा और सेवा भारती ने शहर के आजाद चौक में सामूहिक मेहंदी बनाने की व्यवस्था की है। नगर निगम द्वारा आजाद चौक प्रांगण में बैठने की उचित व्यवस्था की गई। करीब दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं को एक निर्धारित शुल्क पर उनकी मनपसंद डिजाइन में मेहंदी लगाई गई। नगर निगम की इस पहल से मेहंदी बनाने वाली महिलाओं को जहां रोजगार मिला है, वहीं मेहंदी बनवाने के लिए आने वाली महिलाओं को भी एक ही स्थान पर अपनी मनपसंद डिजाइन में मेहंदी बनवाना आसान हुआ।

करवा चौथ के पर्व पर नगर निगम और सेवा भारती के माध्यम से मेहंदी लगाने वाली महिलाओं ने जो मेहंदी लगवाना चाहती हैं, उनको उचित मंच उपलब्ध कराया गया, ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। लगभग यहां 20 से ज्यादा महिलाएं मेहंदी लगाने का कार्य किया।

करवा चौथ के पावन पर्व पर महिलाओं को परेशान ना होना पड़े और एक मंच उपलब्ध कराया गया जहां पर महिलाएं अपने सौलह शृंगार में शामिल मेहंदी भी लगवा सके। भीलवाड़ा में पहली बार इस तरह का अनूठा प्रयास किया है, जिससे मेहंदी बनाने वाली महिलाओं को रोजगार मिल सके। साथ ही जो यहां मेहंदी बनवाने के लिए आती हैं, उन्हें समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें अपनी मनपसंद डिजाइन में आसानी से मेहंदी बनाने वाली महिला उपलब्ध हो सके।

रिपोर्ट : सम्पत माली

Similar News