वर्ल्ड फादर्स डे के अवसर पर दुनिया के सभी पिताओं के सुखद जीवन की कामनाओं के साथ हवन

Update: 2025-06-15 08:06 GMT

भीलवाड़ा हलचल 

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा वर्ल्ड फादर्स डे के अवसर पर आनन्द धाम हवेली मन्दिर प्रांगण में एक हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया !

क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी की अध्यक्षता , भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ चेतना सुनील जागेटिया एवं जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव सुमन बाहेती के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में निम्न जिला पदाधिकारियों ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लेकर अपने अपने पिता के सम्मान में यज्ञ हवन में आहुति देकर अपनी भावनाएं व्यक्त की - जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र मून्दड़ा, डॉ भागचन्द सोमानी, कान्ता बी एल मेलाणा, रेणु कोगटा, डॉ राखी प्रमोद राठी, गीता जगदीश चन्द्र मून्दड़ा , सीमा बिड़ला एवं अन्य !

इस हवन कार्यक्रम के अवसर पर क्लब के द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से जारी निशुल्क हवन कुंड भेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत आनन्द धाम हवेली मन्दिर के लिए हवन कुंड मन्दिर प्रबन्धक को भेंट किया गया ! 

Similar News