आश्रम में तोड़फोड़,मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
By : राजकुमार माली
Update: 2025-08-23 16:32 GMT
भीलवाड़ा।जिले के मांडल कस्बे में स्थित आसाराम आश्रम में हुई तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि यह घटना लगभग दो हफ्ते पहले हुई थी, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने आश्रम में प्रवेश कर वहां पूजा कर रहे लोगों के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने आश्रम में रखी मूर्तियों का तोड़फोड़ भी की। इस घटना से स्थानीय लोगों और आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं में भारी रोष था। शनिवार को पुलिस ने इस घटना के आरोपी राजेंद्र और राहुल व एक अन्य को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।