लायंस क्लब रीजन 4 कॉन्फ्रेंस ‘संकल्प 2026’ का आयोजन, 300+ लायंस की रिकॉर्ड भागीदारी

By :  vijay
Update: 2026-03-23 14:20 GMT

भीलवाड़ा -लायंस क्लब रीजन 4 द्वारा आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस ’संकल्प 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 300 से अधिक लायंस सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन वी.के. लूथरा (पटना) पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर रहे, की-नोट स्पीकर के रूप में लायन विष्णु बाजोरिया (कोलकाता) पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लायन दिलीप तोषनीवाल (पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 ई-2) एवं लायन निशांत जैन (वीडीजी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन विनोद सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लायनिज्म की सेवा भावना को और मजबूत बनाने का आव्हान किया। साथ ही उन्होंने रीजन के वरिष्ठ लायंस मेंबर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले लायंस सदस्यों को सम्मानित किया गया।

प्रोग्राम कन्वीनर लायन अजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष भर की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एडवोकेट लायन पवन पंवार को ’लायन ऑफ द रीजन’ सम्मान प्रदान किया गया।

इसके साथ ही बेस्ट क्लब के रूप में लायंस क्लब भीलवाड़ा को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान प्रदान किए गए, जिनमें प्लैटिनम जोन चेयरमैन लायन अंजलि नैनावटी एवं लायन चांदमल सोमानी, प्लैटिनम प्रेसिडेंट लायन अनिल गग्गड़, डायमंड प्रेसिडेंट लायन अभिषेक खजांची, प्लैटिनम सेक्रेटरी राजेश ढाका, डायमंड सेक्रेटरी हनुमान अग्रवाल तथा प्लैटिनम ट्रेजरर लायन पुरुषोत्तम परियानी शामिल रहे।

आईटी टीम के लायन चन्द्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट में पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई, जिससे रिकॉर्ड भागीदारी संभव हो सकी।

होस्ट क्लब लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप द्वारा वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या ’मोबाइल की लत’ के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु बैनर एवं तख्तियों के माध्यम से प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन लायन सीए नवीन वागरेचा द्वारा प्रभावी एवं सुसंगठित रूप से किया गया।

रीजन कॉन्फ्रेंस ’संकल्प 2026’ ने सभी सदस्यों में सेवा, समर्पण और नेतृत्व की नई ऊर्जा का संचार किया।

Similar News