झांतला माताजी मंदिर में मानसिंहका परिवार द्वारा नौ दिवसीय भंडारे का आयोजन
भीलवाड़ा/चित्तौड़गढ़। सेठ छगनलाल बद्री विशाल मानसिंहका की पावन स्मृति में चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध झांतला माताजी मंदिर में विशाल नौ दिवसीय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कमलकुमार मानसिंहका परिवार द्वारा आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से प्रारंभ हुआ है, जो आगामी 27 मार्च तक अनवरत जारी रहेगा।
भंडारे के अंतर्गत माताजी के दरबार में आने वाले सैंकड़ों भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिदिन सुबह भक्तों को चाय एवं स्वरुचि भोज (नाश्ता) का वितरण किया जा रहा है। आयोजन की खास बात यह है कि प्रतिदिन माताजी को अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का भोग समर्पित किया जा रहा है, जिसके पश्चात भक्तों को प्रसाद स्वरूप भोजन करवाया जाता है।
सेवा में जुटे श्रद्धालु:
इस पुनीत कार्य में भीलवाड़ा से प्रहलाद सेन, अंकित सेन, नारायण गुर्जर, श्रवण कुमार, विद्या देवी एवं मंजू देवी सेन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, झांतला माताजी अन्नपूर्णा भोजनशाला के संरक्षक व वरिष्ठ नागरिक मंच के पदाधिकारियों का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
महासचिव राधेश्याम आमेरिया, अध्यक्ष नंदकिशोर पारीक, कोषाध्यक्ष निर्भय शंकर जोशी, प्रचार प्रसार मंत्री जोगेंद्र सिंह होडा सहित गोविंद सोनी, वरदीचंद, कस्तूर चंद और रूपलाल बंजारा प्रतिदिन व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।