पदोन्नति नहीं तो काम नहीं ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को पुन प्रारंभ किया जाए
भीलवाड़ा |ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों की लंबित पदोन्नतियां, कैडर स्ट्रेंथन एवं 11 सूत्री मांग पत्र पर बार-बार ध्यानाकर्षण के बाद भी विभाग द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसके कारण विवश हो कर संगठन पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन को पुनः प्रारंभ कर रहा है संगठन के जिलाध्यक्ष पारसमल कुमावत ने बताया कि संवर्ग की पदोन्नतियों एवं 11 सूत्री मांग पत्र की मांगों पर आगामी सात दिवस में सकारात्मक कदम उठा प्रभावी कार्यवाही की जाए अन्यथा संगठन कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन तेज करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं सरकार की होगी। जिला मंत्री सूर्यभान सिंह ओर सूरजकरण लड्ढा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की 6 वर्षों से लंबित पदोन्नतियों कैडर स्ट्रेंथन एवं 11 सूत्री मांग पत्र की लगातार की जा रही उपेक्षा के कारण विवश हो कर संगठन आंदोलन कर रहा है बाद में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भीलवाड़ा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिया जिसमें मांगो के निराकरण की मांग की अन्यथा संगठन आंदोलन तेज करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं सरकार की होगी, इस मौके पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री ब्लाक कार्यकारिणी उपस्थित थी।