राजस्थान दिवस पर भीलवाड़ा में कला का कुंभ: 23 कलाकारों की कृतियां बिखेरेंगी संस्कृति के रंग

Update: 2026-03-23 10:54 GMT

भीलवाड़ा । राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में कला और संस्कृति का ।अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दीपिका आर्ट एकेडमी और नवदीप के संयुक्त तत्वावधान में 23 प्रतिभाशाली कलाकारों की एक बहुआयामी कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जो शहर के कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

संयोजक दीपिका पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष प्रदर्शनी 29 मार्च से 2 अप्रैल तक दीपिका आर्ट एकेडमी परिसर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ 29 मार्च को सायंकाल 4 बजे होगा। इस आयोजन में पेंटिंग, फोटोग्राफी और प्रिंट मेकिंग सहित विभिन्न कला विधाओं का सृजनात्मक प्रदर्शन किया जाएगा, जहाँ प्रत्येक कलाकार अपनी अनूठी अभिव्यक्ति को कैनवास और अन्य माध्यमों पर उकेरेगा।

इस कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और यहाँ की रंग-बिरंगी जीवन शैली को जीवंत करना है। प्रदर्शनी में लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधान, उत्सव और प्रकृति के विविध रंगों को कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। यह आयोजन न केवल स्थानीय कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि कला के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

इन कलाकारों की दिखेगी सृजनात्मकता

प्रदर्शनी में भीलवाड़ा के जिन 23 कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, उनमें दीपिका पाराशर, शिल्पा चैधरी, सीमा सांखला, प्रिया समदानी, मंथु राॅय, रिम्पा घटक, राखी बलाई, खुशी कंवर, शीला बलाई, रंजना सुथार, अदिति नरेड़िया, शैफाली राठौड़, चंचल पंवार, नव्या जैन, गुंजन बहेड़िया, सुरभि पारीक, चिराग प्रजापत, काजल प्रजापत, रिया छापरवाल, तनु धोबी, कृष्णा शर्मा, जया कोली और शालू वैष्णव शामिल हैं।

Tags:    

Similar News