कैंसर रोगियों के लिए बड़ी राहत: श्रीनाथ हॉस्पिटल में अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. सुखवाल ने शुरू की सेवाएं

Update: 2026-03-23 13:57 GMT


​भीलवाड़ा हलचल| शहर के चिकित्सा क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। श्रीनाथ मल्टी एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार, 23 मार्च 2026 से कैंसर रोग विशेषज्ञ की सेवाओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके लिए अहमदाबाद के प्रसिद्ध डीएम ऑंकोलॉजी डॉ. देवेंद्र सुखवाल ने श्रीनाथ हॉस्पिटल को ज्वाइन किया है। गौरतलब है कि डॉ. सुखवाल डीएम ऑंकोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जिनका लाभ अब भीलवाड़ा के मरीजों को मिलेगा।



 


​निशुल्क परामर्श शिविर में उमड़े मरीज

सेवाओं के शुभारंभ के उपलक्ष में आज अस्पताल परिसर में कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 27 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया और डॉ. सुखवाल से गंभीर परामर्श प्राप्त कर लाभान्वित हुए।

​अब भीलवाड़ा में ही होगी डे-केयर कीमोथेरेपी

अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश गर्ग ने बताया कि अब स्थानीय कैंसर मरीजों को इलाज के लिए उदयपुर या अहमदाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। डॉ. देवेंद्र सुखवाल की देखरेख में मरीजों को श्रीनाथ हॉस्पिटल में ही डे-केयर कीमोथेरेपी की अत्याधुनिक सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

​प्रत्येक शनिवार और रविवार को मिलेगी सुविधा

प्रबंधन के अनुसार, डॉ. देवेंद्र सुखवाल वर्तमान में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को श्रीनाथ हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मरीजों की संख्या और आवश्यकता को देखते हुए आने वाले समय में इन दिनों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News