श्री अग्रसेन जन्मोत्सव में फूड फेस्टिवल और सांस्कृतिक संध्या, महिलाओं ने दिखाई पाक-कला और बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
भीलवाड़ा हलचल। श्री अग्रसेन जन्मोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को अग्रवाल उत्सव भवन में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा *“हम और हमारे त्योहार”* थीम पर भव्य फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका निमोदिया व सचिव रितु नागौरी ने बताया कि दीपावली, रक्षाबंधन, मकर संक्रांति, जन्माष्टमी, होली, तीज, शीतला पूजन, दुर्गा पूजा, अग्रसेन जन्मोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस की थीम पर विभिन्न समूहों ने स्टॉल सजाए। परंपरागत व्यंजनों जैसे गुजिया, सत्तू, ओलिया, पंजीरी, तिरंगा बर्फी, छोले-पूरी आदि से महिलाओं ने अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का अवलोकन कर मुकेश अग्रवाल, मुकेश पाटोदिया, रवि नरेडी, ईश्वर अग्रवाल, कृष्णगोपाल कसन्दिया, राकेश बूबना, योगेश अग्रवाल, वेंकटेश गोयल, कृष्णगोपाल मंगल सहित अन्य ने महिला मंडल की सराहना की।
शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छोटे बच्चों ने फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्वी जोन महिला मंडल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिला अपराधों जैसे बाल विवाह, एसिड अटैक, धर्मांतरण आदि पर नाटक प्रस्तुत कर *“देवी स्वरूप नारी अधर्म का नाश करती है”* संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं में भी उत्साह दिखा।
* **रैंप शो प्रतियोगिता:** अमायरा अग्रवाल, जिनीषा अग्रवाल प्रथम, गौरंगी बंसल व अविशी अग्रवाल द्वितीय, यती शाह व देवांशी अग्रवाल तृतीय रहे।
* **फैमिली रैंप वॉक:** मृदुल बंसल एंड ग्रुप प्रथम, गाविशा गोयल एंड ग्रुप द्वितीय, राधा अग्रवाल एंड ग्रुप तृतीय रहे।
* **विविध वेशभूषा प्रतियोगिता:** प्रखर बंसल, लक्षा शाह, अधीर पोद्दार प्रथम, करनव बंसल, याशवि अग्रवाल, रुद्रिका अग्रवाल द्वितीय, काव्य गोयल, तुषिता गोयल, राध्या अग्रवाल तृतीय रहे।
कार्यक्रम में पिंकी अग्रवाल, अक्षिता, पायल, बबीता, रितु निमोदिया, सपना हरलालका, सीमा जिंदल, सरिता बेरिया, राहुल जैन, अर्पित दुदावत, भावेश अग्रवाल, रिंकेश अग्रवाल, भव्य गोयल, रितेश अग्रवाल सहित अनेक का सहयोग रहा।
