हमीरगढ़ में बाबा रामदेव जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव कल

By :  vijay
Update: 2026-03-19 19:00 GMT



हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव) नगरपालिका हमीरगढ़ क्षेत्र के रेगर मोहल्ला स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन कल बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 16 मार्च से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरूआत हुई,19 मार्च को रात 9:15 बजे सत्संग एवं भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 20 मार्च को होंगे। इस दिन सुबह 7:15 बजे मंदिर से विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में 20 मार्च को सुबह 10 बजे से नृसिंह वाटिका में महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे।

Similar News