मुख्यमंत्री विकसित शहरी अभियान' के तहत वार्ड सभाओं का होगा आयोजन, निगम ने नियुक्त किए प्रभारी
भीलवाड़ा हलचल। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन और 'मुख्यमंत्री विकसित शहरी अभियान' को गति देने के लिए नगर निगम भीलवाड़ा ने कमर कस ली है। शहर के सर्वांगीण विकास और मास्टर प्लान तैयार करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर वार्ड स्तर पर टीमों का गठन किया है। ये टीमें 20 मार्च 2026 को विभिन्न वार्डों में सभाएं आयोजित कर विकास का खाका तैयार करेंगी।
स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में आयुक्त हेमाराम ने गठित ये टीमें 19 मार्च से 15 मई तक अभियान के अंतर्गत कार्य करेंगी। निगम द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:
प्रभारी अधिकारी का नाम व पद आवंटित वार्ड संख्या वार्ड सभा हेतु चयनित स्थल
1 श्री पवन नुवाल, अधिशाषी अभियन्ता 28, 29, 40, 41, 42 शास्त्रीनगर सामुदायिक भवन
2 श्री अखेराम बडोदिया, अधिशाषी अभियन्ता 30, 31, 32, 33, 34 गायत्री आश्रम के पास सामुदायिक भवन
3 श्रीमती पूजा गोयल, अधिशाषी अभियन्ता 43, 44, 45, 46 एपीजे अब्दुल कलाम सामुदायिक भवन, भोपालपुरा रोड
4 श्री महेन्द्र विजयवर्गीय, कनिष्ठ अभियन्ता
5 श्री पुष्पेन्द्र बैरागी, अधिशाषी अभियन्ता 1, 2, 3, 4, 5 सामुदायिक भवन, बस स्टैंड के पास, पुर
6 श्री हरनारायण माली, सहा. प्रशासनिक अधिकारी 37, 38, 39, 47 मालियों का पंचायती नोहरा, नेहरू रोड
7 श्री मुकेश कुमार शर्मा, सहायक अभियन्ता 24, 25, 26, 27 सामुदायिक भवन, कावाखेड़ा
8 श्री महिपाल ढाका, सहायक अभियन्ता 14, 15, 19, 20, 21, 23 सामुदायिक भवन, चन्द्रशेखर आजाद नगर
9 श्री दिनेश मीणा, सहायक अभियन्ता 11, 12, 13, 16, 17, 18 कुम्भा ट्रस्ट मैदान, कुम्भा सर्किल के पास
10 श्री मनीष सांगेला, सहायक अभियन्ता 66, 67, 68, 69, 70 सामुदायिक भवन, द्वारका कॉलोनी
11 श्री सुरेश गर्ग, सहायक अभियन्ता 35, 36, 48, 49, 50 वर्धमान स्कूल परिसर, पेट्रोल पंप के पास
12 श्री हरविन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता 6, 7, 8, 9, 10, 22 सामुदायिक भवन, नहर के पास, बापूनगर
13 श्री आशीष लोढ़ा, सहायक नगर नियोजक 60, 61, 62, 63, 64, 65 सुभाषनगर सामुदायिक भवन, छोटी पुलिया
14 श्री रामकरण शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता 51, 52, 53, 54 सामुदायिक भवन, सांगानेरी गेट
15 श्री रामेश्वर गुर्जर, कनिष्ठ अभियन्ता
16 श्री हर्षित सोलंकी, कनिष्ठ अभियन्ता 55
आयुक्त हेमाराम चौधरी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर वार्ड सभाओं का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए जिला स्तर पर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
