​मीरा केंद्र ने उत्साह से मनाया होली मिलन व सिंजारा उत्सव, सेवा कार्यों के लिए मिली सराहना

By :  vijay
Update: 2026-03-19 17:30 GMT



​भीलवाड़ा  । महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र द्वारा शहर के एक निजी रिसोर्ट में होली स्नेह मिलन, गणगौर सिंजारा उत्सव एवं जनरल व बोर्ड मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया। केंद्र अध्यक्ष विमला रांका के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना ने की। सचिव सुमन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया, वहीं गवर्नर काउंसलिंग सदस्या मंजू खटवड ने होली व गणगौर की शुभकामनाएं देते हुए उत्सव का शुभारंभ किया। ​इस दौरान राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखरे, जिसमें नीलू वागरानी व सपना अग्रवाल द्वारा हाउजी गेम खिलाया गया। आभा जाजू व बसंता डांगी ने गणगौर के गीत गाए, वहीं सुशीला चौधरी, अनिता आर्य, उषा अग्रवाल व सुरभि चौधरी ने ईसर-गणगौर की भूमिका निभाकर समां बांध दिया। गुणमाला अग्रवाल व लीला राठी ने गणगौर के झाले गाए। संतोष लोढ़ा व पवन जीरावला द्वारा पति का नाम लेते हुए दोहे गाए गए, जिसके बाद सभी मेंबर्स ने पारंपरिक रूप से गणगौर को पानी पिलाया। सुधा बुलिया व निशा सोनी ने लघु नाटिका के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया। ​उत्सव में सोलह श्रृंगार कर सज-धज कर आई महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि बलवीर चोरड़िया ने केंद्र के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए जोन अधिवेशन में मिले अवार्ड देकर सदस्याओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संतोष सिंघवी, शीला जैन, कला कुदाल, उषा डोसी, उषा बियानी, मंजू सिंह, संतोष जागेटिया, ललिता जैन, मंजू लोढ़ा, अनिता बाफना, सीमा जैन, संध्या चौधरी, विनीता गुगलिया, शोभा चौधरी, ममता सिन्हा सहित कई सदस्याएं उपस्थित थीं। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन के साथ होली स्नेह मिलन का आनंद लिया।

Similar News