तत्काल मौसम चेतावनी:: भीलवाड़ा में मौसम का यू-टर्न: पकी फसल पर आफत, बेमौसम बारिश से किसान हलकान
भीलवाड़ा हलचल। भीलवाड़ा शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं ने दस्तक दी है, जिसका सबसे बुरा असर पकी हुई फसलों पर पड़ रहा है। फसल कटाई से ठीक पहले प्रकृति के इस बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
धूप की जगह घने बादल और बूंदाबांदी
बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। आसमान में दिनभर घने बादल छाए रहे, जिसके चलते भगवान भास्कर के दर्शन दुर्लभ हो गए। हवा में ठंडक घुल गई और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।
देर रात गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप, बुधवार देर रात भीलवाड़ा में अचानक तेज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इस आंधी-बारिश का सबसे घातक प्रहार खेतों में लहलहाती पकी फसलों पर हुआ।
प्रदेश के 21 जिलों में अगले तीन घंटे बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
जयपुर. भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तत्काल (नाउकास्ट) चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार आगामी तीन घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह चेतावनी विशेष रूप से जैसलमेर, बाडमेर,जयपुर, जालोर, सवाईमाधोपुर,बूंदी, धौलपुर, टोंक, बारां, कोटा,जोधपुर, नागौर,पाली, चूरू, बीकानेर, अजमेर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, राजसमंद व डूंगरपुर,बांसवाडा में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगामी तीन् घंटे बारिश की चेतावनी दी है।सानों की मेहनत पर पानी फेरने का डर
तेज हवाओं और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में गेहूं की पकी हुई फसल खेतों में गिर (Lodging) गई है। इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में भारी गिरावट की आशंका है। फसलें कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थीं, ऐसे में यह मौसम किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह अनिश्चित मौसम अभी जारी रह सकता है।
20 मार्च: तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और फिर से बारिश व आंधी आने की प्रबल संभावना है।
21 से 24 मार्च: इन दिनों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना कम है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
