कोटडी श्याम में दान पात्र खोला
By : vijay
Update: 2026-03-19 18:40 GMT
आकोला (रमेश चंद्र डाड)मेवाड़ के धार्मिक स्थल कोटडी स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां दान पात्र में रिकॉर्ड राशि प्राप्त हुई। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ने सुदर्शन गाड़ोदिया ने बताया मंदिर में खोले गए दान पात्र व अन्य माध्यमों से कुल ₹42,58,116 की राशि प्राप्त हुई। इसमें भेंट पात्र से ₹33,93,741, रसीदी से ₹3,01,134 और ऑनलाइन माध्यम से ₹5,63,241 प्राप्त हुए। इसके साथ ही 0.300 मिलीग्राम सोना व 339 ग्राम 800 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ाई गई। मंदिर ट्रस्ट ने इसे भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक बताया।