शनिवार को मनाई जाएगी ईद: गुरुवार को नहीं दिखा चांद, रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने की घोषणा
नई दिल्ली । इमारत-ए-शरिया-ए-हिंद की ओर से गुरुवार को आधिकारिक घोषणा की गई है कि ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया है। इस संबंध में नई दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित कार्यालय में रुयत-ए-हिलाल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर से मिली जानकारियों के आधार पर चांद न दिखने की पुष्टि की गई।
21 मार्च को होगा ईद का जश्न
कमेटी के निर्णय के अनुसार, चांद नजर न आने के कारण अब शुक्रवार को 30वां रोजा मुकम्मल किया जाएगा और ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार, 21 मार्च 2026 को पूरे देश में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
देशभर के मुसलमानों से अपील
रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने देशभर के मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे इस घोषणा के अनुसार शनिवार को ईद मनाएं। चांद न दिखने की खबर के बाद अब शनिवार को ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी और आपसी भाईचारे का यह पर्व मनाया जाएगा।