धूमधाम से मनाई गई गौतम जयंती, निकली आकर्षक झांकी
गंगापुर। गुरुवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। समाज अध्यक्ष राकेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम के तहत आकर्षक झांकी मुख्य बाजारों से होकर निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। झांकी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात 22 खेड़ा से पधारे मेहमानों का एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर बालमुकुंद उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, अनिल शेर उपाध्याय, विनोद पंचोली, सुरेश तिवारी, ओम तिवारी, अवधेश त्रिवेदी, विनोद व्यास, कपिल उपाध्याय, कृपाशंकर, हरीश शास्त्री, भैरूशंकर जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला मंडल की भी सक्रिय भागीदारी रही। महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कपिल उपाध्याय के नेतृत्व में हेमलता व्यास, रेखा उपाध्याय, नीतू शर्मा, मनीषा त्रिवेदी सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पूर्व प्रधान कंचन देवी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान समाज में एकता, परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
