सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार एक से तीन अक्टूबर को
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-09-29 12:33 GMT
भीलवाड़ा। निजी क्षेत्र के नियोजक एनएसएसएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड जयपुर द्वारा 1 से 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से साक्षात्कार लिया जाएगा। उपनिदेशक जिला रोजगार विभाग ने बताया कि साक्षात्कार प्रातः 11 से जिला रोजगार कार्यालय परिसर सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने सुभाष नगर में लिया जाएगा इसके लिए इच्छुक आशार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रामस्नेही अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता सेकेंडरी तथा आयु वर्ग 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।