युवाओं को जोड़ने के लिए भाविप की 'युवा प्रखर प्रतियोगिता': दिसंबर में होगा प्रांतीय आयोजन

Update: 2025-10-04 10:26 GMT

भीलवाड़ा । युवा विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद से जोड़ने और स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत निर्माण में सहभागी बनाने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 'युवा प्रखर प्रतियोगिता' आयोजित की जा रही है। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनन्द सिंह राठौड़ और संस्कार संयोजक अरुण बाहेती ने बताया कि यह प्रतियोगिता शाखा, प्रांत और क्षेत्रीय स्तर पर होगी, जिसमें सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता के दो चरण होंगे— अंतर्महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता और आशु भाषण। वाद-विवाद का विषय प्रांत द्वारा निर्धारित किया जाएगा। शाखा स्तर पर दोनों प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में जिस महाविद्यालय के तीनों प्रतियोगियों (वाद-विवाद पक्ष/विपक्ष और आशुभाषण) के अंकों का योग सर्वाधिक होगा, वह टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।

शाखा स्तर पर यह प्रतियोगिता 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आयोजित की जानी है। वहीं, प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता 01 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अजमेर मुख्य शाखा के सान्निध्य में होगी। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता 12 जनवरी 2026 को जयपुर में आयोजित की जाएगी। प्रांतीय संस्कार संयोजक एवं शाखा संस्कार संयोजकों से इस प्रकल्प में अधिक से अधिक महाविद्यालयों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया है।

Similar News

चैत्र नवरात्रि: शक्तिपीठों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,: आज हो रही मां चंद्रघंटा की विशेष आराधना