सिंगोली चारभुजा में छोटू सिंह रावणा को तस्वीर भेट की
By : vijay
Update: 2026-03-20 18:50 GMT
आकोला (रमेश चंद्र डाड)सिंगोली चारभुजा मंदिर परिसर स्थित रावणा राजपूत धर्मशाला में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार छोटू सिंह रावणा का स्वागत किया। कालू सिंह मेहता जी का खेड़ा ने बताया कि सिंगोली श्याम में छोटू सिंह रावणा को भगवान चारभुजा की तस्वीर भेंट की। इस दाैरान कालू सिंह मेहता जी का खेड़ा, शंभू सिंह बागीत, गोवर्धन सिंह सांडगांव, गणपत सिंह, बहादुर सिंह, अर्जुन सिंह, शंभू सिंह, समुद्र सिंह सिंगोली, गणेश सिंह बिरमियास, भंवर सिंह मनकड़ी माैजूद रहे।