सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत
गंगरार सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक, चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पर शुक्रवार को दिन में सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लाड शर्मा( लक्ष्मी ) आशा सहयोगिनी धर्मपत्नी लादू लाल शर्मा उम्र 45 वर्ष अपने पुत्र राहुल शर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लालास से किसी काम गंगरार आ रही थी। स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल असंतुलित होने से माता एवं पुत्र सड़क पर गिर गए इस दौरान सड़क पर गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से भाग निकला, अचानक हुए घटनाक्रम को लेकर मौके पर ग्रामीण लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस घटना को लेकर जमकर विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रिज निर्माण को लेकर काफी लंबे समय से चल रहा है। और वाहनों की आवा जाहि सड़क के दोनों और स्थित सर्विस लाइन पर वर्तमान में की जा रही है। सर्विस लाइन पर जगह-जगह पर बड़े बड़े गड्ढे होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण के कम्पनी द्वारा इन बड़े-बड़े गड्ढों की सुध तक नहीं ली जा रही है। जिसके चलते कई लोगों मौत के मुंह में समा चुके हैं। ज्ञात हो पूर्व में भी सड़क के मध्य बड़े-बड़े गड्ढों के चलते सड़क दुर्घटना में एक महिला अपना पैर गवा चुकी थी तो चंदेरिया निवासी एक महिला की भी मृत्यु हो गई। जब कभी हादसे हुए तो आमजन के विरोध करने पर सड़क निर्माण कंपनी ने तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क की सुध लेते हुए गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें ठीक किया है। समय रहते अगर सड़क निर्माण कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त सर्विस लाइन की सुध ली जाती तो आज इस प्रकार का सड़क हादसा कदापि नहीं होता। जिसे लेकर आमजन ने जल्द से जल्द सर्विस लाइन को ठीक करने की मांग की।