चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज की शोभायात्रा का कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत
भीलवाड़ा। आज दिनांक 20 मार्च 2026 को चेटीचंड (चांद पर्व) के पावन अवसर पर भीलवाड़ा शहर में सिंधी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर समाज बंधुओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के साथ निकाले जा रहे विशाल जुलूस का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा समाज के प्रबुद्धजनों का भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिंधी समाज को चेटीचंड पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, एडवोकेट कूणाल ओझा, अनिल राठी, पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, सत्यवीर सिंह राठोड़, कमल प्रजापत, दिनेश बैरवा, अरुण यादव, राजकुमार जैन, दीपक जाट, अनवर मंसूरी, गोपाल खटीक, जितेन्द्र जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
एडवोकेट कूणाल ओझा ने कहा कि चेटीचंड का पर्व हमें समाज में एकता, सेवा और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
