गंगापुर में नववर्ष पर भूत बावजी मंदिर में आतिशबाजी व ठंडाई वितरण
गंगापुर ( दिनेश लक्षकार) गंगापुर शहर में भारतीय नव वर्ष के पावन अवसर पर सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में भारत विकास परिषद,श्री राष्ट्रीय महाकाल सेना तथा महावीर जीव दया संस्थान द्वारा श्री भूत बावजी मंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रात्रि 8:00 बजे से शुरू हुई इस उत्सव में आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिसने पूरे इलाके को रोशन कर दिया। आतिशबाजी के साथ ही भक्तजनों को दूध ड्राई फूड से बनी ठंडाई शरबत का प्रसाद वितरित किया गया, जिससे सभी ने नव वर्ष का स्वागत उल्लासपूर्ण ढंग से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। नव वर्ष की खुशियां मनाने के लिए भक्तों की भीड़ ने मंदिर प्रांगण को खचाखच भर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तुषार अग्रवाल,चमन लोसर,दिनेश बाफना, अरविन्द चौधरी, सुनिल जोशी,पुष्पेंद्र सिंह चौहान,कमलेश पाठक,विद्या प्रसाद जोशी,शोभा लाल जीनगर,दिनेश लक्षकार, गोवर्धन माली, राजकुमार सेन,प्रवीण नौलखा,प्रकाश माली सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन की ओर से थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में चाक-चौबंद व्यवस्था रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन गंगापुर में हिंदू नव वर्ष को धूमधाम से मनाने की परंपरा को मजबूत करने वाला रहा, जहां सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा।