श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट चुनाव 22 मार्च को

By :  vijay
Update: 2026-03-20 14:20 GMT



भीलवाड़ा। शहर के निकटवर्ती नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. शंकरलाल माली ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि ट्रस्ट की नई प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन आगामी 22 मार्च को शास्त्री नगर स्थित भारत विकास भवन में संपन्न होगा।

चुनाव अधिकारी माली के अनुसार, मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को सायंकाल 5:00 बजे साधारण सभा के सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नामांकन पत्र भरने से लेकर चुनाव संपन्न कराने तक की समस्त प्रक्रिया उसी समय मौके पर ही संपादित की जाएगी। ट्रस्ट की इस साधारण सभा में कुल 15 सदस्यों को मतदाता के रूप में शामिल किया गया है, जो आगामी तीन वर्षों के लिए मंदिर की कमान सौंपने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची में गोविंद प्रसाद सोडानी, कैलाश चंद्र डाड, चंद्रप्रकाश आगाल, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार बाहेती, गिरिराज काबरा, सत्यप्रकाश गग्गड़, हेमंत शर्मा, राधेश्याम सोमानी, सुनील नवाल, भंवरलाल दरगड़, कमलेश कुमार कंदोई, श्रवण कुमार सेन, मनीष बहेड़िया एवं मीनाक्षी अजमेरा के नाम शामिल हैं। चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने का निवेदन किया है। इस संबंध में सभी अधिकृत सदस्यों को उनके पते पर लिखित सूचना भी प्रेषित कर दी गई है।

Similar News