भीम सेना ने किया संगठन का विस्तार: भीलवाड़ा जिला और ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा
भीलवाड़ा हलचल। भीम सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिले में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिरड़िया, प्रदेश प्रभारी मोतीलाल तंवर एवं प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से संगठन को नई मजबूती प्रदान करने और दलित व वंचित वर्ग की आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
जिला कार्यकारिणी में दिनेश और महावीर को कमान
संगठन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, दिनेश कुमार बलाई (करजालिया) को भीम सेना का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, महावीर मेघवंशी (भालड़ी खेड़ा) को जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानूनी पहलुओं और संगठन की मजबूती के लिए राजमल मेघवंशी (बाला पुरा) को विधि सलाहकार मनोनीत किया गया है।
ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों की घोषणा
संगठन ने ब्लॉक स्तर पर भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है। नई नियुक्तियों के तहत:
शाहपुरा: अमरचंद बैरवा (रामपुरा) को ब्लॉक अध्यक्ष और देवकरण बलाई को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बदनोर: राजेश कतरिया (भेरू खेड़ा) को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।
रायपुर: रामेश्वर लाल बलाई (नाहरी) को कमान सौंपी गई।
जहाजपुर: प्रकाश चंद्र बलाई ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत।
बनेड़ा: परमेश्वर राव को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
मांडल: प्रकाश बलाई (भादू) को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
