भीलवाड़ा में रोलर स्केटिंग ट्रैक का लोकार्पण, खेल सुविधाओं को मिला नया विस्तार
भीलवाड़ा | विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा पटेल नगर योजना सेक्टर-4 में नव निर्मित रोलर स्केटिंग ट्रैक का लोकार्पण किया गया। यह ट्रैक शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही माननीय विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतू शेखर शर्मा, न्यास सचिव ललित गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय माथुर , अधीक्षण अभियंता ऋषिकेश मीणा अधिशाषी अभियंता राजू बडारिया एवं कनिष्ठ अभियंता रोहित चौबीसा व स्केट एसोसिएशन के सचिव अंशुल विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भीलवाड़ा शहर के लगभग 50 से 60 बच्चों द्वारा रोलर स्केटिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
स्केटिंग ट्रेक निर्माण के अंदर रोहित कुमार चौबीसा , ऋतु शेखर जी शर्मा एवं अंशुल जी विजयवर्गीय का विशेष योगदान रहा ।
माननीय अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल सुविधाएं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेंगी तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होंगी।
नगर विकास न्यास द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की जनहित एवं खेल विकास से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
