भीलवाड़ा में भीम सेना कार्यकारिणी का किया विस्तार, कई पदों पर नियुक्तियां
भीलवाड़ा, ।भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिरड़िया, प्रदेश प्रभारी मोतीलाल तंवर एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिले में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां घोषित की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार दिनेश कुमार बलाई (करजालिया) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि महावीर मेघवंशी (भालड़ी खेड़ा) को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं राजमल मेघवंशी (बाला पुरा) को विधि सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक स्तर पर शाहपुरा से अमरचंद बैरवा (रामपुरा), बदनोर से राजेश कतरिया (भेरू खेड़ा), रायपुर से रामेश्वर लाल बलाई (नाहरी) एवं जहाजपुर से प्रकाश चंद्र बलाई को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त बनेड़ा से परमेश्वर राव एवं मांडल से प्रकाश बलाई (भादू) को भी ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
साथ ही देवकरण बलाई को शाहपुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।