बड़लियास में ज्योति राजीविका सर्वांगीण सहकारी समिति की आमसभा आयोजित

Update: 2025-10-06 11:05 GMT

बड़लियास (रोशन वैष्णव)। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परियोजना के अंतर्गत आज कोटड़ी ब्लॉक के बड़लियास क्लस्टर में ज्योति राजीविका सर्वांगीण सहकारी समिति की आमसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान करण सिंह बेलवा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य दिलीप सिंह राणावत, प्रशासक प्रकाश रैगर, सचिव भेरूलाल गुर्जर तथा प्रदेश अध्यक्ष राजीविका कार्मिक संगठन अमित कुमार जोशी उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि करण सिंह बेलवा ने राजीविका और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और सभी को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर ने महिला सशक्तिकरण तथा जिला परिषद की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आह्वान किया।

रूडसेट संस्थान के डायरेक्टर रवि टेलर ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी ने राजीविका योजना की विस्तृत जानकारी साझा की और समूह से अब तक नहीं जुड़ पाए परिवारों को इससे जोड़ने का आग्रह किया।

उन्होंने महिलाओं को पंचायत स्तर पर नवाचार के लिए प्रेरित किया और सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। इसके बाद क्लस्टर मैनेजर प्रतिभा सुखवाल और अकाउंटेंट प्रेम शर्मा ने क्लस्टर की गतिविधियों और आमसभा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक इंचार्ज मुकेश कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस आमसभा में कुल 11 ग्राम पंचायतों की 400 महिलाओं ने भाग लिया। क्लस्टर के सभी पदाधिकारी, जैसे कि क्लस्टर अध्यक्ष प्रीति जोशी, कोषाध्यक्ष, सचिव, क्लस्टर मैनेजर प्रतिभा सुखवाल, अकाउंटेंट प्रेम शर्मा, DES कोयल प्रजापत, एग्रीकल्चर रिसोर्स पर्सन दशरथ कुमार साहू, लाइव स्टॉक पर्सन कालू लाल रैगर सहित कृषि सखी एवं पशु सखी जैसे अन्य कैडर भी मौजूद रहे।

Similar News

चैत्र नवरात्रि: शक्तिपीठों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,: आज हो रही मां चंद्रघंटा की विशेष आराधना