श्री चारभुजानाथ मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Update: 2026-01-21 19:19 GMT

भीलवाड़ा। कांवाखेड़ा स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में आज प्रथम पाटोत्सव के पावन अवसर पर श्री चारभुजानाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में  संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम में केसरीनंदन ग्रुप भीलवाड़ा के मास्टर सुनील द्वारा मधुर वाणी में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। उनके सस्वर पाठ से पूरा वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

मंदिर परिसर को पुष्प सज्जा एवं आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। भगवान श्री हनुमान जी के समक्ष सुंदरकांड पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्री चारभुजानाथ मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम पाटोत्सव के अवसर पर यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन संस्कृति को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Similar News