आज मनाया जाएगा शब-ए-बारात का पर्व

Update: 2026-02-03 09:00 GMT

भीलवाड़ा। आज शब-ए-बारात का पावन पर्व श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों को याद करेंगे और उनके लिए दुआएं करेंगे।

शब-ए-बारात की रात मस्जिदों में विशेष इबादत का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग रात भर नमाज अदा करेंगे और कुरआन की तिलावत में समय बिताएंगे। इस अवसर पर अल्लाह से गुनाहों की माफी और रहमत की दुआ की जाएगी। पर्व के दौरान घरों में विशेष रूप से हलवे और अन्य पकवान बनाए जाएंगे। इन पकवानों पर फातिहा पढ़ी जाएगी और बाद में जरूरतमंदों में तकसीम की जाएगी।

Tags:    

Similar News