भीलवाड़ा। नगर निगम के मीटिंग हॉल में विशेष वंदेमातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम के गायन से हुई, जिसमें नगर निगम के अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान 131 सदस्यों का चयन किया गया, जिन्होंने कॉल के माध्यम से वंदेमातरम कहा। उनका सम्मान किया गया। इसके अलावा कॉल करने वाले 61 सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंदे मातरम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और मातृभूमि के प्रति सभी में सम्मान और श्रद्धा बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए नमन और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागरूक करना आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों और सदस्यों को इस कार्यक्रम में भाग लेने और अपने देशभक्ति भाव को व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया।