मयूर पब्लिक स्कूल भीलवाड़ा: टॉपर्स की शानदार उपलब्धि, 95% से ऊपर कई छात्र
भीलवाड़ा। मयूर पब्लिक सीनीयर सेकंडरी स्कूल, भीलवाड़ा का कक्षा 12वीं RBSE बोर्ड परीक्षा का परिणाम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रेष्ठ रहा। विद्यालय के कुल 300 विद्यार्थियों में से 5 विधार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं 25 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा 132 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी (First Division) में उत्तीर्ण होकर बेहतरीन सफलता दर्ज की।
विद्यालय के कॉमर्स संकाय इंग्लिश मीडियम में हर्षित पांडे ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भीलवाड़ा जिले में टॉप किया। वही विज्ञान संकाय में स्नेहिल साहू , प्रिया टेलर , हर्ष गौतम ने 95% अंक
एवं कृषि संकाय में सागर शर्मा ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय डायरेक्टर डॉ. चैन सिंह जी राठौर ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया|
अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में भी उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित करेगी और विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
