आज से हाईवे पर कैश में नहीं दे पाएंगे टोल, फास्टैग और यूपीआई अनिवार्य; नियमों में बड़ा बदलाव

Update: 2026-03-31 19:08 GMT


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल। देशभर में सड़क यात्रा करने वालों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पूरी तरह से डिजिटल पेमेंट सिस्टम अपना लिया है। अब यात्रियों को टोल चार्ज सिर्फ फास्टैग या यूपीआई जैसे डिजिटल तरीकों से ही देना होगा। भीलवाड़ा जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी यह नया नियम सख्ती से लागू हो गया है। इस कदम का मकसद हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाना है। अधिकारियों का मानना है कि पूरी तरह से डिजिटल सिस्टम होने से गाड़ियां टोल प्लाजा से तेजी से निकलेंगी, जिससे लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और यात्रा का समय बचेगा। इससे ईंधन की खपत और प्रदूषण में भी कमी आएगी। हालांकि, जिन गाड़ियों में वैध फास्टैग नहीं है या पर्याप्त बैलेंस नहीं है, उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है। ऐसे मामलों में यात्रियों को टोल बूथ पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई से तुरंत पेमेंट करने का विकल्प दिया गया है। एनएचएआई ने यात्रियों को सलाह दी है कि नेटवर्क की दिक्कत और देरी से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले अपना फास्टैग एक्टिव रखें और उसमें पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित करें।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News